

Vaccination Camp for SPIS Students
आज विद्यालय में १५ से १८ आयुवर्ग के सभी छात्रों का प्राथमिक आरोग्य केंद्र ,नवी बेज ,ता. कलवण जि. नाशिक अंतर्गत कोवीड टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सभी छात्रों को कोवैक्सीन का टीका लगवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जे. डी. पवार (आन्नासाहब ) और विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने छात्रों को कोवीड टीकाकरण का महत्त्व समझाया। सभी छात्रों को वैद्यकिय अधिकारी डॉ. निलेश ठाकरे ,डॉ. सौ. स्वेता नेहरे और उनके सहाय्यक आरोग्य कर्मचारी आरोग्य सहाय्यक श्री. बी. के. सूर्यवंशी ,आरोग्य सेविका श्रीमती जीजाबाई ठाकरे, डेटा ऑपरेटर श्रीमती पौर्णिमा बच्छाव और उनके सभी अन्य आरोग्य सेवक,सेविकाओं ने प्राथमिक आरोग्य केंद्र ,नवी बेज द्वारा आयोजित इस कोवीड टीकाकरण अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान एवं संपूर्ण सहयोग दिया।इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के आरोग्य अधिकारी डॉ. बी. बी. चौधरी ,उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य श्री. जे. एल. पटेल ,विद्यालय समन्वयक श्री. विश्वेसरन ,मानूर ग्रामपंचायत सरपंच श्री.योगेश चव्हाण, ग्रामपंचायत सदस्य श्री.अभिजित पवार, अध्यापक-अध्यापकेतर कर्मचारी आदि सभी उपस्थित थें।
Thank you for your download, we hope you are satisfied with our software.
