

School Circulars
29-06-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज देवशयनी आषाढ़ी एकादशी विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर कक्षा सातवीं के छात्र इस सप्ताह वारकरी संप्रदाय के संत ज्ञानेश्वर,सोपान देव, निवृत्ति,मुक्ताई,संत तुकाराम, एकनाथ, नामदेव आदि की जानकारी विद्यालय प्रार्थना सभा में दे रहे हैं।आज आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर विद्यालय में संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का दिंडी संचालन किया गया ।छात्र वारकरी और विठ्ठल-रुक्मिणी की पोशाक में सज-धज कर दिंडी में शामिल हुए। छात्रों ने संत तुकाराम महाराज के अभंग गाकर वारकरी संप्रदाय की महिमा का वर्णन किया। संपूर्ण विद्यालय परिसर ताल, मृदंग और विठ्ठल-रुक्मिणी के गजर से गूंज उठा।
साथ ही मुस्लिम बंधुओं के बकरी-ईद त्योंहार की भी विस्तृत जानकारी प्रार्थना सभा में दी गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने सभी उपस्थित छात्र और अध्यापक कर्मचारियों को आषाढ़ी एकादशी और बकरी ईद की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्रस्तुत है आषाढ़ी एकादशी की मनमोहक झलकियां –
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
30-06-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सभी निवासी छात्रों के अभिभावकों को सहर्ष सूचित करते हैं कि हमारे सभी प्यारे छात्र बहुत ही आनंदित, प्रसन्न और खुश हैं ।सभी पढ़ाई, विद्यालय के दैनंदिन उपक्रम, खेलकूद, एलिट क्लासेस,रिमेडियल क्लासेस आदि विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं ।छात्रों में अधिकाधिक कौशल्य विकसित हो और उनका व्यक्तित्व सर्वगुण संपन्न बने इसलिए छात्रों को केंद्र में रखकर शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल सदैव तत्पर रहता है।छात्रों में नृत्य कौशल विकसित हो और भविष्य के नृत्य कार तैयार हो इसलिए आज से हर शनिवार और रविवार छात्रों के लिए नृत्य तासिकाएं भी आयोजित की गई हैं ।अनेक छात्र नृत्य तासिकाओं में शामिल होने हेतु बेहद उत्सुक तथा उत्साहित भी हैं।इसलिए अभिभावक कृपया निश्चिंत रहें।
आज हमारे प्रसन्न और आनंदित प्यारे छात्रों की कुछ तस्वीरें आपसे अवश्य साझा करेंगे ।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
03-07-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज विद्यालय में व्यास पूर्णिमा अर्थात ‘गुरु पूर्णिमा’ हर्षोल्लास से मनाई गई। इस उपलक्ष पर कक्षा छठी के छात्रों ने अपने जीवन में गुरु का महत्व और उनका सर्वोपरि स्थान के बारे में विद्यालय प्रार्थना सभा में जानकारी दी। साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी.एन. शिंदे इन्होंने विश्व गुरु श्री. वेद व्यास जी की प्रतिमा का यथोचित पूजन कर पुष्पहार अर्पित करते हुए सभी छात्रों को जीवन में गुरु का महत्व विषद किया और जीवन में हमेशा अपने माता-पिता के साथ गुरु का भी आदर और सम्मान करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
आप सभी को भी गुरु पूर्णिमा की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल,
कलवण।
06-07-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज विद्यालय में इस शैक्षिक वर्ष की प्रथम प्रतियोगिता कथा-कथन अर्थात स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं के सभी छात्रों ने हिस्सा लिया।कुल ४८ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न संदेशों के साथ अपनी अपनी बोध कथाएं सुनाई ।छात्रों की कथा-कथन शैली से प्रभावित होकर उपस्थित प्रमुख अतिथि श्री. देविदास जी मोरे सर और श्रीमती सारीका जी काकडे मैडम एवं विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी.एन. शिंदे सर और उच्च माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्री.जे.एल. पटेल सर इन्होंने सभी छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
15-07-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सभी छात्र अब विद्यालय माहौल में पूर्ण रूप से घुल-मिल चुके हैं।३१ जुलाई से ५ अगस्त तक प्रथम इकाई जांच (यूनिट टेस्ट -१) परीक्षा आयोजित की गई है।जिसकी समय-तालिका सोमवार १० जुलाई को ही छात्रों से साझा की जा चुकी है ताकि सभी छात्र मन लगाकर,अच्छे से परीक्षा की तैयारी और अभ्यास कर सकें।कल विद्यालय में छात्रों को चांद्रायण -३ का सफल ऐतिहासिक लाइव प्रक्षेपण भी दिखाया गया। सभी छात्र संपूर्ण स्वस्थ, आनंदित और प्रसन्न हैं।वे अपनी पढ़ाई, प्रतियोगिताएं, क्रीडा तथा विभिन्न उपक्रमों में व्यस्त रहते हैं। अभिभावक कृपया निश्चिंत रहें।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
23-07-2023
कलवण तालुक में वैद्यकिय, सहकारिता,शैक्षिक, राजनैतिक, कृषि एवं सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय नेतृत्व।
श्री.गुरुदत्त शिक्षा संस्थान के माध्यम से शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल मानूर, मा. शरद पवार जूनियर कॉलेज, अजितदादा पवार कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, कॉलेज ऑफ फार्मेसी (डी.फार्मेसी), डॉ. जे.डी. पवार कॉलेज ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मेसी,एम.फार्मेसी), श्री. धोंडू बलिराम पवार कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट आदि विभिन्न शिक्षा संस्थानों के माध्यम से कलवण तालुका में आधुनिक शिक्षा की ज्ञानगंगा प्रवाहित करनेवाले।
प्रेरणा फौंडेशन के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षाओं द्वारा राष्ट्र सुरक्षा में पुलिस बल, रेल सुरक्षा बल, इंडियन आर्मी, प्रशासकीय सेवाओं में तैनात आई.ए.एस., आई.पी.एस. अफसरों की फौज खड़ी करने वाले कर्मठ राष्ट्र सेवक।
बैंकिंग क्षेत्र में नाशिक जिला गिरणा बैंक,सप्तश्रृंगी महिला पतसंस्था, डॉ. जे.डी. पवार क्रेडिट संस्था आदि सहकारिता संस्थान के माध्यम से समाज में आर्थिक सहयोग करनेवाले।
आधुनिक कृषि तकनीकों द्वारा अंगूर, आम,शरीफा, पपीता, आंवला,प्याज, साग-सब्जियों तथा अन्य कृषि उपजों की ओर्गानिक (सेंद्रिय) खेती, श्री . गुरुदत्त बेकरी, श्री . गुरुदत्त डेअरी, श्री.गुरुदत्त जेनरिक औषधियों द्वारा समाज में जागरूकता पैदा करने वाले।
वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए विभिन्न प्रजातियों के एक लाख से भी अधिक वृक्षों का रोपण एवं संरक्षण तथा संवर्धन कर संपूर्ण क्षेत्र को हरियाली से समृद्ध एवं सरसब्ज करने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘वनश्री’ पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय सम्माननीय डॉ. जे.डी.पवार साहब श्री. आण्णासाहब… आपको
जन्मदिन मुबारक हो ।💐💐
जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं…!!
यह दिन असाधारण उपलब्धियों और यादगार पलों से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक हो, क्योंकि हम अपने जीवन में आपकी उल्लेखनीय उपस्थिति के लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।
आण्णासाहब, जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं….
29-07-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सोमवार ३१ जुलाई से शनिवार ५ अगस्त तक कक्षा नर्सरी से दसवीं के छात्रों की प्रथम इकाई जांच परीक्षा (यूनिट टेस्ट) आयोजित की गई है। सभी छात्र परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं। हमारे सभी प्रिय छात्र अपने अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन में वाचन,लेखन तथा पर्याप्त पुनरावृत्ति की तैयारी करने में व्यस्त हैं।
सभी छात्र स्वस्थ और प्रसन्न हैं। अतः अभिभावक कृपया निश्चिंत रहें।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
07-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सभी बोर्डर छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। छात्रों के लिए प्रति ओलंपियाड ₹ २५०/- के अनुसार इसका शुल्क भुगतान करना अनिवार्य होगा ।
ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने हेतु उत्सुक छात्र के अभिभावक को सहमति पत्र भरकर उसमें हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। इसलिए जो छात्र ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं; उनके अभिभावक स्वतंत्रता दिवस, ‘१५ अगस्त के दिन’ अभिभावक का सहमति पत्र भरकर अपने हस्ताक्षर कीजिए और छात्र जिस विषय की ओलिंपियाड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उसका शुल्क छात्रों के कक्षाध्यापक के पास जमा कर दीजिए।
छात्र एक और एक से अधिक अथवा सभी विषयों की ओलंपियाड परीक्षा दे सकते हैं। जिसका शुल्क ‘प्रति विषय रुपए २५०/-‘ के अनुसार भुगतान करना अनिवार्य होगा।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
15-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए सबको हार्दिक-हार्दिक धन्यवाद! उम्मीद करते हैं कि सभी अभिभावक अपने-अपने गंतव्य पर पहुंच गए होंगे।जो अभिभावक अभी तक वापसी के सफर में है, उनकी सुखद यात्रा की कामना करते हैं।अपने अभिभावकों से मिलकर हमारे सभी प्यारे छात्र बेहद खुश, आनंदित तथा तरोताजा महसूस कर रहे हैं।कल से छात्रों का शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों का सफर नए उत्साह से आरंभ हो जाएगा।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
16-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया
श्रीगुरुदत्त उद्योग समूह द्वारा संचलित शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण में भारतीय स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ७६ वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।स्कूल गाइड टीम ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग की छात्रा कु. प्रेरणा पवार, आइझा शेख और श्रुति वाघ ने स्वतंत्रता दिवस की प्रशंसा की, जबकि अस्तित्व पवार, तनवी मालपुरे और आंचल आहेर इन छात्रों ने अपने भाषण के माध्यम से देशभक्ति, भारत की राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी प्रगति जैसे विषयों पर अपने विचार अभिव्यक्त किए। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने सन् १८५७ के स्वतंत्रता महासंग्राम को एक लघु नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया। कुछ छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अध्यक्ष माननीय डाॅ.जे.डी. पवार उर्फ आण्णासाहब ने अपने भाषण में ‘आज के मोबाइल के आदी युवा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और अभिभावकों से छात्रों को मोबाइल फोन से दूर रखने का आवाहन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे इन्होंने अपने भाषण में विद्यालय की प्रगति की जानकारी देकर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को नमन किया।
इस सुअवसर पर उपस्थित प्रमुख्य अतिथियों में से एक प्रा. डॉ. बापुराव जी देसाई इन्होंने अपने भाषण में कहा कि शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल एक आदर्श गुरुकुल है और यहां पढ़नेवाले सभी छात्रों का भविष्य सुरक्षित है।
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में नाशिक के प्रा.डॉ. बापुराव देसाई, श्री. भटू नामदेव बेडसे (साक्री), श्री. याकूब भाई शेख (पेठ), श्री. दिलीप पाटिल (वाडा), निरंजन उर्फ बाळासाहेब पवार (नेवासा) और नवसारी से श्री.आश्विनभाई पटेल उपस्थित थें। विद्यालय संस्थापक अध्यक्ष सम्माननीय डॉ.श्री.जे. डी. पवार (आण्णासाहब ) इन्होंने सभी उपस्थित मान्यवर अतिथियों का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया।इस सुअवसर पर संस्थान के अध्यक्ष शैलेश जी पवार, सप्तश्रृंगी महिला बैंक की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षीताई जी पवार, सचिव श्री. अनुप जी पवार, स्कूल समिति के अध्यक्ष श्री. विलास जी शिरोरे, श्री. गजानन आण्णा सोनजे, डॉ. सौ.चैताली जी पाटिल, डॉ.श्री. जयवंत जी पवार, श्री. श्रावण जी आहेर, जूनियर कॉलेज के प्राचार्य श्री.जे.एल. पटेल, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री. अविश मारू, श्री. किशोर कोठावदे, बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती भारती सोनवाने आदि पदाधिकारियों के साथ-साथ गुरुदत्त शिक्षा संस्थान के सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी, सप्तश्रृंगी महिला बैंक कलवण शाखा के सभी अधिकारी और कर्मचारी और सभी छात्र तथा उनके माता-पिता उपस्थित थें।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
22-08-2023
प्रति ,
सम्माननीय अभिभावक,
# सभी निवासी (बोर्डर) छात्रों के अभिभावकों को सूचित करते हैं कि विद्यालय में प्रथम बार प्रवेश लेने वाले नए छात्रों को ही पहली बार विद्यालय में अपना जन्मदिन मनाने के लिए छात्र के माता-पिता को विद्यालय में आने की अनुमति दी जाती है। विद्यालय में दूसरे वर्ष से अधिक समय से पढ़ने वाले किसी भी छात्र के माता-पिता को जन्मदिन मनाने हेतु विद्यालय आने की अनुमति नहीं दी जाती है।अतः अभिभावक अकारण फोन करके जन्मदिन मनाने की अनुमति न मांगे। नए छात्रों के अभिभावकों के अतिरिक्त अन्य किसी को भी इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
# हाल ही में सभी छात्र और अभिभावक स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मिल चुके हैं। इसलिए अभिभावक किसी भी कारणवश विद्यालय प्रवेश द्वार पर आकर अकारण किसी भी प्रकार का पार्सल तथा खाद्य सामग्री न ही भेजे या पहुंचाए। संबंधित चीजें जब्त की जाएगी।छात्रों को नहीं दी जाएगी। अन्यथा विद्यालय प्रवेश द्वार से मायूस होकर वापस लौट जाना पड़ेगा।
# केवल छात्र के सगे भाई/बहन,चचेरे भाई (पिताजी के सगे भाई के पुत्र/कन्या) के विवाह के अवसर पर तथा दुर्भाग्यवश परिवार में हुए किसी दुखद प्रसंग में ही छात्र को विद्यालय से एक/दो दिनों की छुट्टी दी जाएगी। अन्य किसी भी कारणवश छात्र को छुट्टी नहीं मिलेगी।
# अभिभावक उपर्युक्त सूचनाओं का सख्ती से पालन कर विद्यालय प्रशासन से सहयोग करें।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल,कलवण।
29-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
‘आज राष्ट्रीय क्रीडा दिवस’ हॉकी के महान खिलाड़ी तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस विद्यालय में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के तौर पर हर्षोल्लाह से मनाया गया।इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य श्री बी एन शिंदे इन्होंने मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा को पुष्प हार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया और सभी छात्रों को मेजर ध्यानचंद जी के भारतीय हॉकी में योगदान से अवगत कराया।राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय में आयोजित ‘क्रीडा महोत्सव’ की जानकारी देते हुए शाम 4:00 बजे से ‘क्रीडा महोत्सव’ में शामिल होने का न्यौता भी दिया।
# साथ ही राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के सुअवसर पर विद्यालय में कल सोमवार को आयोजित ‘हिंदी वक्तृत्व प्रतियोगिता’ में सफल छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
# इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से तीसरी के प्रथम ग्रुप में पवार आरोही और दुर्वेश ठोके ने तृतीय क्रमांक, गुंजन गुंजाल ने द्वितीय क्रमांक तो अर्नव मोरे ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# चौथी और पांचवी के द्वितीय ग्रुप में तन्मय पवार ने तृतीय स्थान श्रीया मराठे ने द्वितीय स्थान, तो वेदिका देशमुख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# तृतीय ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में चैत्रा वाघ ने तृतीय, यशश्री पोटभरे ने द्वितीय और यामिनी पवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं वीं के चतुर्थ ग्रुप में वैष्णवी अहेर ने तृतीय, सुजल कवड़े ने द्वितीय, तथा तन्मय चव्हाण ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने भाषण कौशल्य से सबको प्रभावित किया।
इन सभी सफल छात्रों को विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर और श्री. जे.एल. पटेल सर इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया और अन्य छात्रों को भी विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
30-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज ‘रक्षाबंधन’ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पावन पर्व विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में पढ़ने वाले सगे भाई- बहनों ने और अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने रक्षा सूत्र अर्थात ‘राखी’ लेकर सभी बहनों ने अपने प्यारे भाइयों की कलाइयों पर बांध कर एक दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी.एन. शिंदे और श्री.जे.एल.पटेल इन्होंने भी सभी छात्र -छात्राओं को रक्षाबंधन की जानकारी देकर भारतीय सभ्यता में रक्षाबंधन के पावन पर्व की महिमा का वर्णन करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। आप सभी को भी रक्षाबंधन इस पावन पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
31-08-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
# गुरुवार ६ जुलाई २०२३ को विद्यालय में आयोजित स्टोरी टेलिंग अर्थात ‘कथा- कथन प्रतियोगिता’ में शामिल ४८ छात्रों में से प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री. जे. एल. पटेल इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
# कथा-कथन प्रतियोगिता में कक्षा पहली से तीसरी के प्रथम ग्रुप में वाघमारे काव्या और पवार शिवन्या ने तृतीय क्रमांक, पाटिल आरोही और चव्हाण खुशी ने द्वितीय क्रमांक तो वजह अक्षरा ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# चौथी और पांचवी के द्वितीय ग्रुप में और नाकाडे वैष्णव ने तृतीय स्थान ठाकरे जीविका और पाटिल अर्जुन ने द्वितीय स्थान, तो दानी नेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# तृतीय ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में जगताप भावना और गोंदकर शाश्वत ने तृतीय, शिंदे नरेंद्र ने द्वितीय और खैरनार अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं वीं के चतुर्थ ग्रुप में गांगुर्डे प्रांजल और बगे पुष्कर ने तृतीय, पावर विराज ने द्वितीय, तथा शिंदे गुंजन और सिसोदिया उन्नति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कथा कथन शैली से सबको प्रभावित किया था।
इन सभी सफल छात्रों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर और श्री. जे.एल. पटेल सर इन्होंने सराहना करते हुए अन्य सभी छात्रों को भी विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
02-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
# गुरुवार २८ जुलाई २०२३ को विद्यालय में आयोजित ‘मराठी वक्तृत्व प्रतियोगिता’ में शामिल ४८ छात्रों में से प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री. जे. एल. पटेल इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
# मराठी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा पहली से तीसरी के प्रथम ग्रुप में स्पृहा गोविंद और रुही देशमुख ने तृतीय क्रमांक, अवंतिका महाले ने द्वितीय क्रमांक तो संचित देशमुख ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# चौथी और पांचवी के द्वितीय ग्रुप में जाधव आरोही ने तृतीय स्थान ओवी जगताप और जान्हवी गहिदे ने द्वितीय स्थान, तो ईश्वरी पाटिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# तृतीय ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में ऋचा मोरे ने तृतीय, प्रतीक्षा बागुल और सोहम जाधव ने द्वितीय और स्वयम् देवरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं वीं के चतुर्थ ग्रुप में प्रणया पाटिल ने तृतीय, वेदिका आहेर ने द्वितीय, तथा वनश्री बाऊलकर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मराठी भाषण प्रतिभा से सबको प्रभावित किया था।
इन सभी सफल छात्रों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर और श्री. जे.एल. पटेल सर इन्होंने सराहना करते हुए अन्य सभी छात्रों को भी विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
11-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
# गुरुवार ७ सितंबर २०२३ को विद्यालय में आयोजित ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ में शामिल ४८ छात्रों में से अपनी शानदार चित्रकारिता के प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
# चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पहली से तीसरी के प्रथम ग्रुप में चव्हाण खुशी प्रल्हाद ने तृतीय क्रमांक, सूर्यवंशी आरुष ने द्वितीय क्रमांक तो देवरे ओवी प्रवीण और सोनवणे स्वरा बाळासाहेब ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# चौथी और पांचवी के द्वितीय ग्रुप में बच्छाव श्रेया पंकज और सूर्यवंशी सौम्या सागर ने तृतीय स्थान अहिरे भाग्यश्री अमोल ने द्वितीय स्थान, तो आहेर प्रियल संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# तृतीय ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में पगार तनिष्का हेमंत और कदम कृष्णा गमन ने तृतीय,आहेर कौस्तुभ संदीप ने द्वितीय और तिडके वैष्णवी प्रभाकर और पल्लवी बिजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं के चतुर्थ ग्रुप में देवरे ईश्वरी संदीप ने तृतीय, ठाकरे हर्षल दिनेश और मोरे अंकुश अजय ने द्वितीय, तथा देवाशी आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी चित्रकारिता कौशल से सबको प्रभावित किया।
इन सभी सफल छात्रों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर इन्होंने सराहना करते हुए अन्य सभी छात्रों को भी चित्रकारिता में रुचि लेकर विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
14-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज सावन अमावस्या (पिठोरी अमावस्या) कृषि राजा; अन्नदाता किसान के साथ दिन-रात खेतों में परिश्रम करने वाले बैलों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करने का पावन पर्व अर्थात ‘बैल पोला’ विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह विद्यालय प्रार्थना सभा में बैल जोड़ी को सज धज कर छात्रों के समक्ष लाया गया।प्रधानाचार्य ने विधिवत बैलों का पूजन कर उन्हें नैवद्य अर्पण किया ।विद्यालय के छात्रों ने किसानों और बैलों के सम्मान में ‘गाडी घुंगराची’, ‘सर्जा-राजा ची जोड़ी’ इन गीतों द्वारा कृतज्ञता प्रकट की।छात्रों को विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने खेती के लिए बैलों की उपयोगिता और बैल पोला इस त्योहार का महत्व विषद किया और सभी उपस्थित छात्र और अध्यापकों को इस पावन त्योहार की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
19-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज ‘गणेश चतुर्थी’
‘वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नम कुरूमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में प्रथम वंदनीय गणपति बाप्पा का गणेशोत्सव आज से आरंभ होता है। इस पावन पर्व पर विद्यालय में गणपति स्तोत्र एवं मंत्रोच्चार में सम्माननीय श्रीमान और श्रीमती प्रतीक जी पाटील इनके करकमलों से लाडले श्रीगणपति बाप्पा की विधिवत स्थापना की गई। विद्यालय के छात्रों ने गणपति बाप्पा के साथ चंद्रयान-३ की सुंदर प्रतिकृति भी स्थापित की।इस सुअवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे सर, सभी छात्र, अध्यापक और विद्यालय कर्मचारियों के साथ विद्यालय संस्थापक सम्माननीय डॉ. श्री.जे.डी. पवार (अन्नासाहब), सेक्रेटरी श्री. अनूपजी पवार और श्रीमती नेहा मैडम जी भी उपस्थित थें।
इस सुअवसर पर ‘गणपति बाप्पा मोरया।’
‘मंगल मूर्ति मोरया।।’ के गजर से संपूर्ण विद्यालय परिसर गूंज उठा।
आप सभी को भी गणेशोत्सव की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं। 💐💐
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
20-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सभी निवासी (बोर्डर) छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि कुछ अभिभावक छात्रों को आंखों की ट्रीटमेंट, स्कीन की ट्रीटमेंट, दांतों की ट्रीटमेंट या लड़कियों की ट्रीटमेंट आदि के कारण वश फोन करके छात्रों का घर ले जाने हेतु बार-बार छुट्टी की अनुमति मांगते हैं। आपको ज्ञात है कि हमारे यहां निवासी वैद्यकिय अधिकारी (डॉक्टर) कार्यरत है, जो सभी छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी उचित उपचार करते हैं। फिर भी उपर्युक्त ट्रीटमेंट के संबंध में उपचार के लिए बहुत जल्दबाजी न करते हुए संबंधित सभी ट्रीटमेंट्स अभिभावक दीपावली की छुट्टी में कर सकते हैं।जो ४ नवंबर से २५ नवंबर तक रहेगी। अतः कोई भी अभिभावक किसी भी कारणवश प्रधानाध्यापक या डॉक्टर साहब अथवा गवली सर को बार-बार फोन करके छुट्टी की अनुमति न मांगे।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
21-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
कल रात विद्यालय में स्थापित गणपति बाप्पा के गणेशोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में सोलो सिंगिंग और सोलो डांस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।इस उपलक्ष्य पर आदरणीय सौ. नेहा पवार मैडम जी इनके साथ-साथ आदरणीय श्री. निशिकांत जी बागुल सर और श्री. किशोर जी पगार सर प्रमुख अतिथि और परीक्षक के रूप में उपस्थित थें। इस सुअवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक समारोह जैसी प्रतियोगिता से ही भविष्य के गायक या नृत्यकार उभरते हैं ।यह बताते हुए विद्यालय में आयोजित विभिन्न क्रीड़ा, वाद-विवाद, भाषण, नृत्य, संगीत गायन, सुंदर हस्ताक्षर, चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर छात्र अपना भविष्य उज्ज्वल बनाए, ऐसा संदेश देते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
22-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
विद्यालय में स्थापित गणपति बाप्पा के गणेशोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह के द्वितीय दिन कल गुरुवार २१ सितंबर की रात समूह नृत्य (ग्रुप डांस) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में कक्षा पहली से बारहवीं के छात्रों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, कीर्ति महाराष्ट्र की, गणपति बाप्पा मोरया, मंगलागौरी,शिव तांडव, हिंदी -मराठी फ्यूजन सोंग्स आदि विषयों पर आधारित सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुत किए।इस सुअवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे, श्री.जे.एल.पटेल, समारोह के प्रमुख अतिथि एवं परीक्षक सम्माननीय श्री.किशोर जी पगार और श्री.निशिकांत जी बागूल सर तथा सौ.नेहा मैडम, सौ. प्रतिक पाटील, सामाजिक कार्यकर्ता श्री.दर्शन बोरसे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। छात्रों के शानदार नृत्य प्रदर्शन से प्रभावित होकर सभी उपस्थितों ने उनकी खूब सराहना की।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
23-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
विद्यालय में स्थापित गणपति बाप्पा के गणेशोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह के अंतिम दिन कल शुक्रवार २२ सितंबर की रात लघु-नाटिका (स्कीट) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने सकारात्मक सोच से अवगुणों का गुणों में परिवर्तन, जैसी करनी वैसी भरनी, शिक्षा का महत्व, चीफ की दावत, सबकुछ ऑनलाइन ही क्यों?, किसान धरने पर बैठे तो……., इन विषयों पर आधारित विनोद पूर्ण एवं महत्वपूर्ण संदेश देने वाली सुंदर नाटिकाएं प्रस्तुत की।इस सुअवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे, श्री.जे.एल.पटेल, समारोह के प्रमुख अतिथि एवं परीक्षक सम्माननीय श्री.किशोर जी पगार और श्री.निशिकांत जी बागूल सर तथा सौ.नेहा मैडम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री.दर्शन बोरसे एवं अन्य गणमान्यों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। छात्रों के शानदार अभिनय , विनोद, हाव-भाव से प्रभावित होकर सभी उपस्थितों ने उनकी खूब सराहना की और छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु-नाटिकाओं से दिए गए महत्वपूर्ण संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
23-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
पांच दिनों के गणेशोत्सव के पावन पर्व पर विद्यालय में स्थापित श्री गणपति बाप्पा का आज विसर्जन किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी.एन. शिंदे इन्होंने सपत्नीक गणपति बाप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना की। गणपति बाप्पा की आरती के पश्चात गणपति बाप्पा का विसर्जन किया गया। विद्यालय के ढोल-ताशा के गजर में सभी छात्रों ने गणपति बाप्पा मोरया! मंगल-मूर्ति मोरया!!, एक-दो-तीन-चार गणपति बाप्पा की जय-जयकार की गर्जना से संपूर्ण विद्यालय परिसर गूंज उठा। इस प्रकार पांच दिनों का गणेशोत्सव विद्यालय में संपन्न हुआ।
गणेश विसर्जन के सुअवसर पर उच्च माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्री. जे.एल. पटेल, सभी अध्यापक-अध्यापकेत्तर कर्मचारी और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थें । सभी ने गणपति बाप्पा की जय-जयकार करते हुए गणपति बाप्पा को विदा किया।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
26-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
विद्यालय के मल्लखंब खिलाड़ियों का विभागीय स्तर पर चयन
नासिक जिला खेल अधिकारी की ओर से २३ सितंबर को नासिक में जिला स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इस प्रतियोगिता में नासिक जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।इस प्रतियोगिता में शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। कुमारी रितिका भरसट, सिद्धि धूमाल, रुचिका देवरे और तनिष्का धूमाल इन छात्राओं ने १४ वर्ष से कम आयु वर्ग में रस्सी मल्लखंब और पोल मल्लखंब में सफलता हासिल की, जबकि सार्थक पाटिल, दक्ष भोईर, गौरव ह्यालिस और जयदीप कोर ने भी इसी आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।१७ वर्षीय बालिका प्रतियोगिता में कुमारी रेवा गुंजाल और ज्ञानदा खैरनार ने भी सफलता हासिल की। वैभव भरसट ने अंडर-१९ पोलमल्लखंब स्पोर्ट्स कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इन सभी छात्रों को क्षेत्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
इन सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जे.डी. पवार (अन्नासाहेब), स्कूल के अध्यक्ष श्री. शैलेश पवार, सेक्रेटरी श्री. अनूप पवार, संस्थान के कार्यकारी निदेशक और प्राचार्य श्री. बी.एन. शिंदे, जूनियर कॉलेज प्राचार्य श्री. जे.एल. पटेल एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने विभागीय प्रतियोगिताओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
27-09-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
२५ और २६ सितंबर को भीष्मराज बाम मेमोरियल शूटिंग रेंज, नासिक में इंटरस्कूल जिला स्तरीय पिस्टल और रायफल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। उसमें विद्यालय के छात्रों के शानदार प्रदर्शन के कारण विभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उनका चयन किया गया है।
ओपन साइट एअर राइफल में भक्ति देवरे ने स्वर्ण पदक और वैदेही खैरनार ने रजत पदक जीता।
अंडर १४ ओ.एस.ए.आर बॉईज कैटेगरी में मंथन पटेल ने रजत पदक जीता।आयुष्मान शाह ने कांस्य पदक जीता.. वहीं अंडर १७ ओ.एस.ए.आर. लड़कियों की कैटेगरी में श्रद्धा चव्हाणके ने स्वर्ण पदक जीता। पूजा रौंदल ने रजत पदक और प्रणया पाटिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर १७ बॉईज ओपन साइट एअर रायफल में अनुज सोनवणे ने स्वर्ण पदक और रितेश वाघ ने रजत पदक जीता।
अंडर १९ गर्ल्स ओपन साइट एयर राइफल में श्रद्धा जगताप ने कांस्य पदक जीता।
अंडर १९ ओएसएआर लड़कों में अथर्व भावसार ने स्वर्ण पदक ,शिवम हाजगोड़े ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर १७ एअर पिस्टल लड़कियों की कैटेगरी में वेदिका सूडके ने कांस्य पदक जीता।
अंडर १७ एयर पिस्टल बॉईज में प्रणव पवार ने कांस्य पदक जीतकर बाजी मारी।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी.एन. शिंदे और श्री. जे. एल.पटेल इन्होंने सभी सफल छात्रों की शुटिंग प्रतियोगिता की उपलब्धियों पर उन्हें पदकों से सम्मानित कर उनकी प्रशंसा करते हुए विभागीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
02-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज २ अक्टूबर २०२३ संपूर्ण विश्व को सत्याग्रह और अहिंसा का पथ दर्शाने वाले,सत्य, अहिंसा, प्रेम, सदाचार, अपरिग्रह का संदेश देनेवाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और ‘जय जवान।जय किसान’ का नारा देने वाले स्वतंत्र भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी इनकी जयंती विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस सुअवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री. जे. एल. पटेल इन्होंने मातृभूमि के लिए अपना तन-मन-धन न्योछावर कर देने वाले दोनों ही भारत माता के महान सपूतों की प्रतिमाओं को पुष्प-हार अर्पण करते हुए विधिवत पूजन किया। प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय से सबको परिचित कराया और मातृभूमि के लिए उनके अमूल्य योगदान की जानकारी देते हुए उपस्थित सभी छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं दी।
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन पर्व पर विद्यालय में सुंदर हस्ताक्षर लेखन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से बारहवीं के छात्रों ने हिस्सा लेकर अपने सुंदर हस्ताक्षर में गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर आधारित परिच्छेद लिखकर अपने सुंदर हस्ताक्षर लेखन कौशल से आयोजकों तथा अतिथियों एवं परीक्षकों को बेहद प्रभावित किया।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
02-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
नासिक विभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Graduate constituency) के निर्वाचित स्नातक विधायक सम्माननीय श्रीयुत सत्यजीत जी तांबे साहब ने आज शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल को सदिच्छा भेंट दी। इस सुअवसर पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सम्माननीय सत्यजीत जी तांबे साहब ने कहा कि शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं क्रीडा क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए ख्यातनाम एवं सुविख्यात है ।विद्यालय की शैक्षिक और शिक्षा पूरक उन्नति से प्रभावित होकर और विद्यालय की ख्याति सुनकर ही उन्होंने प्रत्यक्ष विद्यालय को भेंट देने का निर्णय लिया है ।साथ ही विद्यालय के शैक्षिक क्षेत्र में संपूर्ण राष्ट्र भर में मशहूर लौकिक से प्रभावित होकर उन्होंने उपस्थित सभी अध्यापक, कर्मचारी, संस्थान के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य और सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर श्री गुरुदत्त शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष सम्माननीय श्री. शैलेश जी पवार ,विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी. एन. शिंदे , जूनियर कॉलेज के प्राचार्य,श्री. जे.एल.पटेल, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री.अविश मारू, बी.एड. कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती भारती सोनवने मैडम ,सभी अध्यापक एवं अध्यापकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थें।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
06-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
# सुंदर हस्ताक्षर छात्रों का आभूषण होता है। इसलिए सोमवार २ अक्टूबर २०२३ को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं के छात्रों की सुंदर हस्ताक्षर प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्र भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित परिच्छेद लेखन किया। छात्रों ने अपने सुंदर हस्ताक्षर में लिखकर अपने हस्ताक्षर लेखन के कौशल से सभी को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में शामिल सुंदर हस्ताक्षर लेखन में सफल छात्रों को आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री. जे. एल. पटेल इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
#कक्षा पहली से तीसरी के प्रथम ग्रुप में मंगेश बालू ठाकरे ने तृतीय क्रमांक, जीविका कानडे ने द्वितीय क्रमांक तो अनिष्का भगवान मोरे ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# चौथी और पांचवी के द्वितीय ग्रुप में अर्णव महेंद्र निकम ने तृतीय स्थान स्वरा योगेश भावसार ने द्वितीय स्थान, तो वैष्णव दाजीबा नकाडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# तृतीय ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में युगंधरा सुरेश भोये ने तृतीय क्रमांक, समृद्धि ज्ञानेश्वर बेडसे ने द्वितीय क्रमांक और आराध्या जयेश पगार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं के चतुर्थ ग्रुप में तन्वी हेमंत मालपुरे ने तृतीय, रेवा प्रशांत गुंजाल ने द्वितीय, तथा दुष्यंत प्रवीण जाधव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने सुंदर हस्ताक्षर लेखन कौशल से सबको प्रभावित किया।
इन सभी सफल छात्रों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर और श्री. जे.एल. पटेल सर इन्होंने सराहना करते हुए अन्य सभी छात्रों को भी अपनी कापियों में सुंदर हस्ताक्षर लेखन करने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
06-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक
आप सब इस बात से भली-भांति परिचित है कि इस महीने के अंत में ३० अक्तुबर से ४ नवंबर २०२३ तक छात्रों की प्रथम सत्रांत परीक्षा (टर्मिनल एक्जाम) नियोजित की गई है ।कल शनिवार और रविवार को छात्रों के फोन कॉल्स रहेंगे ।जिनका समय और आपके पाल्य से संबंधित फोन नंबर आपको ज्ञात है।अतः सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि फोन पर वार्तालाप करते समय छात्र को प्रथम सत्रांत परीक्षा की अच्छी तैयारी करने की हिदायतें दे। साथ ही संपूर्ण पाठ्यक्रम मन लगाकर पढ़कर परीक्षा की अच्छी तैयारी करने हेतु उनका हौसला बढ़ाते हुए उचित मार्गदर्शन करें।
अब से केवल तीन सप्ताह के बाद ही छात्रों को दीपावली अवकाश आरंभ हो जाएगा। शनिवार ४ नवंबर २०२३ की दोपहर ठीक १:०० बजे छात्रों को दीपावली अवकाश हेतु विद्यालय से घर ले जाने के लिए आपको विद्यालय में आना है। इसलिए किसी भी कारणवश जैसे ट्रीटमेंट, वास्तु शांति, जन्मदिन,शादी ब्याह या अन्य पारिवारिक समारोह आदि के लिए छुट्टी हेतु कोई भी न ही आवेदन दें या ना प्रधानाध्यापक अथवा गवली सर या डॉक्टर साहब को फोन करके परेशान न करें। दीपावली अवकाश में छात्र जब घर पर आएंगे तब ट्रीटमेंट्स आदि कार्यों के लिए पर्याप्त समय रहेगा।अतः फोन कॉल पर छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करें।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
10-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
विद्यालय के जिम्नैस्टिक खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।
नासिक में आयोजित विभागीय जिम्नैस्टिक प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र कृष्णा कापडणीस, बिलाल शेख, गणेश जाधव और मोनीष भोईर इन्होंने नेत्र दीपक सफलता पाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और इन सभी छात्रों का राज्य स्तरीय जिम्नैस्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
साथ ही इस विभागीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र पार्थ पटेल, सिध्देश देशमुख, निधि जैन, मनश्री डेरे और कस्तूरी भालेराव इन्होंने अपने जिम्नैस्टिक के बेहतरीन कौशल्य का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे इन्होंने मेडल देकर नवाजा और उन्हें भविष्य की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
13-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज विद्यालय में प्रथम सत्र की अंतिम प्रतियोगिता ‘ हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं के छात्रों ने हिस्सा लेकर
१. वित्तीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करना अनिवार्य है या नहीं
२. नई शिक्षा नीति से भारत विश्वगुरू बनेगा या नहीं
३. २०४७ तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा या नहीं
४. एक राष्ट्र एक चुनाव हित में या अहित में
५. शिक्षकों की जगह AI उचित या अनुचित
६. G-20 की अध्यक्षता से भारत वैश्विक नेतृत्व बनेगा या नहीं इन विभिन्न विषयों के पक्ष के समर्थन में और पक्ष के असमर्थन में अपने तर्क पेश करते हुए अपने वाद-विवाद कौशल्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपर्युक्त सभी ज्वलंत विषय के पक्ष के समर्थन और असमर्थन में सभी शामिल प्रतिभागियों ने तर्कसंगत उचित उत्तर भी दिए ।इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी प्रिंसिपल जे.एल. पटेल सर और हिंदी अध्यापक श्री.व्ही.टी. जगताप इन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों की और उनका मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
14-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल के मैदान पर विभागीय होलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन
जिला क्रीड़ा अधिकारी, नासिक की ओर से, शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण के जे. पी. स्टेडियम में अंडर १९ बालक एवं बालिका विभागीय होलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस होलीबॉल टूर्नामेंट में नासिक ग्रामीण और नगरपालिका, धुले ग्रामीण और नगरपालिका, जलगांव ग्रामीण और नगरपालिका के साथ-साथ नंदुरबार और मालेगांव नगरपालिका की पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। मालेगांव नगर निगम बनाम नंदुरबार नगर निगम टीमों के बीच हुए रोमांचक फाइनल मैच में नंदुरबार टीम ने रोमांचक जीत हासिल की, तो – मालेगांव नगर निगम और धुले ग्रामीण टीमों के बीच लड़कियों का फाइनल मैच धुले ग्रामीण टीम ने जीता। इस विभागीय प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर गुरुदत्त शिक्षा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जे.डी. पवार (अन्नासाहेब), जिला खेल अधिकारी संदीपजी ढाकने, संस्थान के कार्यकारी निदेशक और प्राचार्य श्री. बी.एन. शिंदे, जूनियर कॉलेज प्राचार्य श्री. जे. एल. पटेल, प्रिंसिपल फार्मेसी कॉलेज डॉ. अविश मारू, किशोर कोठावदे, नासिक जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अधिकारी दिनेश जाधव, कलवण तालुका समन्वयक अभय कजगांवकर, मितेश सोनवणे, बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल भारती सोनवणे, स्कूल वॉलीबॉल कोच अतुल कराले और विद्यालय छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल कलवण।
16-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
# शुक्रवार १३ सितंबर २०२३ को विद्यालय में आयोजित ‘हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में शामिल छात्रों ने १. वित्तीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करना अनिवार्य है या नहीं
२. नई शिक्षा नीति से भारत विश्वगुरू बनेगा या नहीं
३. २०४७ तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा या नहीं
४. एक राष्ट्र एक चुनाव हित में या अहित में
५. शिक्षकों की जगह AI उचित या अनुचित
६. G-20 की अध्यक्षता से भारत वैश्विक नेतृत्व बनेगा या नहीं
इन विभिन्न विषयों के पक्ष के समर्थन में और पक्ष के असमर्थन में अपने तर्क पेश करते हुए अपने वाद-विवाद कौशल्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले सफल छात्रों को आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री.जे.एल.पटेल इन्होंने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
# प्रथम ग्रुप में छठी से आठवीं के छात्रों में पवार गायत्री विजय सिंह ने तृतीय क्रमांक, पटेल कार्तिक अरविंद भाई ने द्वितीय क्रमांक और सूर्यवंशी सर्वज्ञ रितेश ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया।
# और नौवीं से बारहवीं के द्वितीय ग्रुप में देशमुख स्पर्श देवीदास ने तृतीय क्रमांक, जैन लोकेश प्रेमचंद ने द्वितीय क्रमांक, तथा चौधरी राहुल नेमाराम ने प्रथम क्रमांक प्राप्त कर अपने वाद-विवाद कौशल से सबको प्रभावित किया।
इन सभी सफल छात्रों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे सर और श्री.जे.एल.पटेल सर इन्होंने सराहना करते हुए अन्य सभी छात्रों को भी विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आवाहन किया।
धन्यवाद !
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल ,कलवण।
16-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
सभी अभिभावकों को विद्यालय शुल्क के संबंध में सूचित किया जाता है कि इस शैक्षिक वर्ष के द्वितीय सत्र के संपूर्ण विद्यालय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान प्रथम सत्र परीक्षा आरंभ होने से पहले करना अनिवार्य है। आपको ज्ञात है कि विद्यालय में प्रवेश लेते समय प्रथम सत्र के संपूर्ण विद्यालय शुल्क और ३० सितंबर से पहले शेष द्वितीय सत्र के संपूर्ण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होता है। अतः यह संदेश प्राप्त होते ही तुरंत इस शैक्षिक वर्ष के द्वितीय सत्र के संपूर्ण शेष विद्यालय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके उसकी रसीद या स्क्रीन शॉट पर छात्र का पूरा नाम और कक्षा का उल्लेख करते हुए अपने पाल्य से संबंधित कक्षाध्यापक को भेज दीजिए। आपको यह भी ज्ञात है कि ३० अक्तुबर से ४ नवंबर तक छात्रों की प्रथम सत्रांत परीक्षा आयोजित की गई है।जिन छात्रों का इस शैक्षिक वर्ष का संपूर्ण विद्यालय शुल्क हमें प्रथम सत्रांत परीक्षा आरंभ होने से पूर्व प्राप्त हो जाएगा,वे ही छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।जिनका शुल्क प्राप्त नहीं होगा वे छात्र प्रथम सत्रांत परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। अतः तुरंत निचे दिए गए विद्यालय के बैंक खाते में संपूर्ण शेष विद्यालय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके उसकी रसीद कक्षाध्यापक (क्लास टीचर) को भेज दीजिए।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल कलवण।
19-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
कल १६ अक्तुबर २०२३ को राजमाता जिजाऊ इंटरनैशनल तरण तालाब नासिक में आयोजित विभागीय तैराकी ( स्विमिंग ) प्रतियोगिता हमारे स्कूल की ४×१०० मीटर फ़्रीस्टाइल रिले की अंडर -१७ की टीम में शामिल चैतन्य पवार, साईनाथ ठाकरे , हर्ष भेरे,और चिराग पवार इन तैराकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साथ ही विद्यालय की अंडर -१९ की वाटर पोलो टीम में शामिल चैतन्य पवार, साईनाथ ठाकरे, हर्ष भेरे, प्रथमेश कस्बे, ऋतुराज भोसले, शिवम पवार, गौरव कोर, दर्शन आहिरे, अजय बिरारी, रुद्र पगार, यशोदीप सोनवणे, आदित्य बच्छाव इन तैराकों ने फाइनल में भोसला मिलिट्री स्कूल को ६:२ से हराया।
विद्यालय की अंडर -१७ और अंडर -१९ की दोनों टीमें राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों की विद्यालय प्रधानाचार्य श्री. बी. एन. शिंदे और श्री जे. एल. पटेल इन्होंने प्रशंसा करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
21-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
भारत देश कृषि प्रधान राष्ट्र है। कृषि के लिए सिंचन व्यवस्था महत्वपूर्ण अंग है।सिंचन व्यवस्था हेतु नदी,नहर, तालाब,कुआ,बोअर-वेल आदि पानी के प्रमुख स्रोत होते हैं।इन स्रोतों में पानी का प्रमुख आधार होता है बांध अर्थात डैम।
आज विद्यालय प्रधानाचार्य श्री बी. एन. शिंदे सर के मार्गदर्शन में कक्षा आठवीं के अध्यापक और कर्मचारियों की उपस्थिति में कक्षा आठवीं के छात्रों ने कलवण तहसील में स्थित प्रमुख बांधों में शुमार ‘चनकापुर डैम’ की क्षेत्र भेंट की। क्षेत्र भेंट में छात्रों को कक्षा से बाहर ले जाकर पाठ्यक्रम में शामिल पाठ्य घटक पर आधारित संकल्पना की प्रत्यक्ष अनुभूति दी जाती है। अतः छात्रों को चनकापुर डैम पर ले जाकर डैम का निर्माण,सिंचन व्यवस्था में उपयोगिता एवं महत्व,बाई-नहर(Left Canal), दाहिनी-नहर (Right Canal), डैम क्षेत्र में शामिल कलवण तहसील के कृषि क्षेत्र, प्रमुख फसलें, डैम पर आधारित अन्य व्यवसाय आदि विभिन्न महत्वपूर्ण बातों की जानकारी छात्रों ने प्राप्त की। इस क्षेत्र भेंट से छात्रों को प्राप्त प्रत्यक्ष अनुभूति उन्हें अपने जीवन में अवश्य लाभदायक साबित होगी।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
26-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज विद्यालय में गणेशोत्सव के सुअवसर पर आयोजित समूह नृत्य और नाटक प्रतियोगिताओं में शामिल छात्रों को प्रधानाचार्य श्री.बी. एन. शिंदे सर और श्री. जे.एल. पटेल सर इन्होंने पारितोषिक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता समूह नृत्य और नाटक की होने के कारण एक-एक समूह में लगभग २०-२५ छात्र-छात्राएं शामिल होने के कारण हाऊस के (समूह के) एक प्रतिनिधि ने मंच पर आकर अपने हाऊस (समूह) का पारितोषिक स्वीकार किया।
कक्षा पहली से पांचवी के प्रथम ग्रुप में शामिल नृत्यकारों में विंध्या हाउस के समूह नृत्यकारों ने ‘कीर्ति महाराष्ट्र की’ इस थीम पर आधारित गीत के नृत्य हेतु प्रथम स्थान प्राप्त किया।अरावली हाउस के नृत्यकारों ने ‘मंगला गौरी’ की थीम पर प्रस्तुत शानदार समूह नृत्य के लिए द्वितीय क्रमांक एवं ‘गणपति बाप्पा’ के गानों पर प्रस्तुत बेहतरीन समूह नृत्य के लिए नीलगिरी हाउस के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा छठी से बारहवीं के द्वितीय ग्रुप में शामिल नृत्यों में ‘शिव- तांडव’ के शानदार नृत्य के लिए अरावली हाउस के नृत्यकारों को प्रथम स्थान मिला। हिंदी गानों के ‘फ्यूजन सॉन्ग्स’ पर आधारित नृत्य के लिए नीलगिरी हाउस के नृत्यकारों को द्वितीय स्थान एवं ‘शिव-पार्वती’ थीम पर प्रस्तुत शानदार नृत्य के लिए हिमालय हाउस के नृत्यकारों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
साथ ही कक्षा पहली से बारहवीं के छात्रों के लिए ली गई नाटक प्रतियोगिता में नीलगिरी हाउस के ‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ इस नाटक के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।सह्याद्री हाउस के ‘सकारात्मक ऊर्जा’ इस नाटक के लिए द्वितीय स्थान और हिमालय हाउस के ‘शिक्षा का महत्व’ इस नाटक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता में शामिल सभी नृत्यकार एवं नाटक में शामिल कलाकारों को प्रधानाचार्य ने बधाई देकर उनके शानदार नृत्य एवं अभिनय के लिए उनकी सराहना की।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
28-10-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आपको विद्यालय शुल्क के संबंध में पुनः अनुस्मरित किया जाता है कि सोमवार ३० अक्तुबर २०२३ से छात्रों की प्रथम सत्रांत परीक्षा आरंभ होने वाली है। अतः प्रथम सत्र परीक्षा आरंभ होने से पहले इस शैक्षिक वर्ष के प्रथम और द्वितीय सत्र के संपूर्ण विद्यालय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। जिन छात्रों का इस शैक्षिक वर्ष का संपूर्ण विद्यालय शुल्क हमें प्रथम सत्रांत परीक्षा आरंभ होने से पूर्व प्राप्त हो जाएगा,वे ही छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
प्रथम सत्रांत परीक्षा सोमवार ३० अक्तुबर से आरंभ होकर शनिवार ४ नवंबर को संपन्न हो जाएगी।
शनिवार ४ नवंबर की दोपहर ठीक १:०० बजे दीपावली अवकाश हेतु छात्रों को विद्यालय से घर ले जाने हेतु अभिभावक विद्यालय में पधारे।
दीपावली अवकाश शनिवार ४ नवंबर से २५ नवंबर तक रहेगा। रविवार २६ नवंबर की शाम ५:०० बजे तक सभी निवासी छात्रों को विद्यालय छात्रावास में दाखिल करना अनिवार्य होगा।
अतः यह संदेश प्राप्त होते ही तुरंत इस शैक्षिक वर्ष के संपूर्ण शेष विद्यालय शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके उसकी रसीद या स्क्रीन शॉट पर छात्र का पूरा नाम और कक्षा का उल्लेख करते हुए अपने पाल्य से संबंधित कक्षाध्यापक को भेज दीजिए।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल कलवण।
03-11-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
कल शनिवार ४ नवंबर २०२३ की दोपहर ठीक १:०० बजे छात्रों को दीपावली अवकाश हेतु घर ले जाने के लिए विद्यालय में पधारे।
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल कलवण।
04-11-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
युवा मास्टर स्ट्रोक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ड्राइंग कॉम्पिटीशन २०२३ में विद्यालय के होनहार चित्रकारों ने अपनी चित्रकारिता के शानदार प्रदर्शन से नेत्र दीपक सफलता अर्जित की है। फलस्वरुप उन्हें विद्यालय प्रधानाचार्य श्री.बी.एन. शिंदे और श्री .जे.एल.पटेल इन्होंने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इन कलाकारों में कक्षा तीसरी की अनन्या भदाने,
कक्षा पांचवी के अर्जुन पाटिल,
कक्षा छठी की सायली बाबुल और अनन्या खैरनार,
कक्षा सातवीं के कृष्णा कदम और ओवी सोनजे,
कक्षा आठवीं की आकांक्षा कोठावदे और आदिति शीरसाठ ये छात्र-छात्राएं शामिल हैं ।इन सभी सफल छात्रों को विद्यालय के चित्रकला अध्यापक श्री. अनिल आहेर सर और श्री. मयुर देशमुख सर इनका मार्गदर्शन मिला।प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र और उनके कला शिक्षकों की तारीफ करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
धन्यवाद,
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
04-11-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आज सभी छात्र अपने अभिभावकों के साथ दीपावली अवकाश हेतु अपने घर रवाना हो चुके हैं। आशा करते हैं कि आप सभी सही सलामत अपने-अपने घर पहुंच चुके होंगे। कुछ छात्र और अभिभावक अभी भी सफर में होंगे उनकी सुखद यात्रा की कामना करते हैं।
# छात्रों को घर पर अधिक मोबाइल ना देखने दें।
# उन्हें पढ़ने हेतु अंग्रेजी समाचार पत्र, किताबें, मासिक पत्रिका आदि दीजिए।
#उन्हें घर पर ही रहने की सूचनाएं दीजिए। मोटर बाइक या कार चलाने की अनुमति मत दीजिए।
# दिवाली के पर्व पर पटाखे फोड़ने से परहेज करें, यदि पटाखे फोड़ते भी है तो इस अवसर पर अभिभावक छात्रों का ध्यान रखें।
# दीपावली अवकाश में छात्रों को माता-पिता के काम के स्थान पर एक-दो बार अवश्य ले जाइए ताकि वे देख सके कि माता-पिता उनकी परवरिश के लिए कितना कष्ट उठाते हैं।
# दिन में कम-से-कम एक बार सभी परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करें ताकि छात्रों में अपने परिवार जनों के प्रति लगन और स्नेह बरकरार रहे ।
# छात्रों से उनके भविष्य के बारे में, पढ़ाई के बारे में सकारात्मक चर्चा करें।
सभी छात्रों को और अभिभावकों को तथा आपके सभी परिवारजनों को दीपावली अवकाश की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद,
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
05-11-2023
प्रति,
सम्माननीय अभिभावक,
आपको ज्ञात है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्यक्रम के साथ ही विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं का सफल आयोजन किया जाता है। अतः इन विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल छात्रों का विद्यालय में प्रतिदिन विशेष मार्गदर्शन किया जाता है।हाल ही में इंटरनैशनल साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा विभिन्न विषयों की ओलिंपियाड परीक्षा की समय-सारणी प्राप्त हुई। उसके अनुसार छात्रों की विद्यालय में तैयारी करवाई जाती है परंतु परीक्षा दीपावली अवकाश के पश्चात होने के कारण छात्र दीपावली अवकाश में जब घर पर रहेंगे तब प्रतिदिन उनकी तैयारी लेने की जिम्मेदारी उठाए ताकि उनकी तैयारी में कोई कसर नहीं रहेगी। छात्रों को संबंधित ओलिंपियाड परीक्षा की पुस्तक वितरित की जा चुकी है। इसलिए दीपावली अवकाश में घर पर प्रतिदिन छात्रों को उचित मार्गदर्शन कर अच्छी तैयारी करने में उनका सहयोग दीजिए।
ओलिंपियाड परीक्षा की समय-सारणी निम्नलिखित है-
धन्यवाद!
प्रधानाचार्य,
शरद पवार इंटरनैशनल स्कूल, कलवण।
Thank you for your download, we hope you are satisfied with our software.
